फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Celebrated teachers day with great pomp

धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Celebrated teachers day with great pomp
रायबरेली। जिले भर में शनिवार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कहीं केक काटा गया तो कहीं ऑनलाइन कार्यक्रमों के जरिए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। रिटायर्ड अध्यापकों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में खेल का अभ्यास करने वाले बच्चों ने हाकी कोच संतोष कुमार के साथ केक काटा।
विज्ञापन

ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने दीन शाह गौरा में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र से नवाजा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने देश की आजादी से लेकर देश को आगे बढ़ाने एवं विद्यार्थियों को संस्कार, शिक्षा, सद्भाव, शिष्टाचार, अनुशासन देने का काम किया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने सदैव शिक्षकों के सम्मान व अधिकार की लड़ाई लड़ी है। विजय यादव, जेपी यादव, कृपाशंकर त्रिवेदी, रविकांत द्विवेदी, मो. नसीम, शिवराम यादव, सर्वेश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, निक्कू मिश्रा, धूना त्रिवेदी, शिवलोचन पटेल, पप्पू सिंह, संतराम यादव, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गोरा बाजार में मीना मंच की सुगमकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने श्वेता शर्मा, श्रद्धा चौबे, अलका सिंह, दुर्गेश नंदिनी, सुमन देवी, गायत्री यादव, सीमा मिश्रा, कांति देवी, वंदना श्रीवास्तव, रीता सिंह, गरिमा गुप्ता, ज्योति बाजपेयी, सुमनलता वर्मा, रेणुका मिश्रा, दीपिका शुक्ला को प्रशस्तिपत्र दिया। संयोजक एसएस पांडेय, आशीष तिवारी उपस्थित रहे।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रबंधक शशि अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी ने गुरु को वंदन किया। एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. बीना तिवारी ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रोहितास इंद्रायन, रुचि श्रीवास्तव, अजित, प्रतीक पांडेय सम्मानित किए गए।
दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक मीना शुक्ला ने राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा दिलाई। शिक्षकों ने केक काटा। ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। प्रधानाचार्य वंदना सिंह, रजनीश त्रिवेदी, साक्षी सिंह, चंदन, अनूप, शैलेंद्र, जयचंद्र व कोमल आदि उपस्थित रहीं। संचालन हरिकेश सिंह ने किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्रा ने गूगल मीट के जरिए बच्चों को राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे में बताया। अमावां क्षेत्र के बड़ागांव में ग्रामीणों ने राधाकृष्णन की जयंती मनाई। जयशंकर श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता, नरेंद्र दुबे, आनंद प्रजापति, संजय, कोमल, अभिषेक, काजल, पलक दुबे, सत्यम, विजय, रजनी, शिल्पी आदि मौजूद रहीं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले भर में शिक्षक दिवस मना कर शिक्षकों को सम्मानित किया। बीएसएस पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य बीआर प्रजापति, समन्वयक विकास सिंह, राजीव रंजन, अनुज कुमार, रवि कांत निरंजन, नितेश सिंह, पूर्णिमा सिंह व आदर्श सोलंकी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि ने डीह व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन अग्रहरि की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया। शिक्षक श्रवण अवस्थी, राणालाल, अनिल मौर्य, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, जितेंद्र यादव, अजय मिश्रा, सर्वेश कुमार, कुसुम चंद्र यादव, धर्मेश यादव, सुरेंद्र मौर्या सम्मानित किए गए। भानुदत्त शुक्ला, राजेंद्र अग्रहरी, नंद कुमार, हरिओम अग्रहरी, अजय रावत, संतोष अग्रहरि, तनवीर हसन, राजलाल अग्रहरी, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक पारी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन शिक्षक दिवस मनाया और बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सिटीजन पब्लिक स्कूल में भी राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य अमित भारती ने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया।
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक दीनशाह गौरा ब्लॉक सभागार में रामकृष्ण त्रिपाठी, मोहम्मद हसन, रामचंद्र, गिरजा शंकर त्रिवेदी, भगवती प्रसाद यादव, श्यामसुंदर चौधरी, जगदेव प्रसाद यादव, शिवप्रसाद यादव, दानबहादुर यादव, रामचरण, नूर मोहम्मद, रविकांत द्विवेदी, विनोद यादव व होरीलाल को सम्मानित किया गया।
जायस प्रतिनिधि के मुताबिक जीजीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में ऑनलाइन शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल ऋतु अग्निहोत्री ने छात्र-छात्राओं को गूगल मीट पर बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में बताया। आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, सैय्यद जैन, दिलशाद, शिवानी आनंद, अमृता आदि मौजूद रहीं।
इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक संत पथिक इंटर कॉलेज, जागृति इंटर कॉलेज, रामजानकी बाजपेई बालिका इंटर कॉलेज, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कालेज, ज्ञान दायिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाबा घिसियावन दास विद्यापीठ में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को घर जाकर सम्मानित किया।

फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज, इंडिया पब्लिक इंटर कॉलेज, दयानंद किसान विद्यालय, उमा महेश्वर महाविद्यालय व अवंती बाई लोधी इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed