फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   celebrate happy new Year 2023

Raebareli News: हर तरफ उल्लास, दिल खोलकर लोगों ने किया 2023 का स्वागत

Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
celebrate happy new Year 2023
रायबरेली। जिले में रविवार को हर तरफ नए साल का उल्लास दिखा। लोगों ने दिलकर खोलकर 2023 का स्वागत किया। सभी ने अपने अंदाज में नया साल मनाया। एक-दूसरे को फूल या अन्य तोहफे भेंटकर नए साल की बधाई दी। कुछ लोगों ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

नए साल पर शहर केेे पार्क भी गुलजार रहे। युवाओं की टोलियां गिटार की धुन पर गुनगुनाती हुई नजर आईं। वहीं होटल और रेस्टोरेंट में भी लोगों का जमावड़ा रहा। बाजार में भी लोगों की भीड़ नजर आई। फूलों की दुकानों पर तो खरीदार उमड़े पड़ रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई पड़ने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे। कहीं केेक काटकर तो कहीं गीत गाकर साल का स्वागत किया गया। फिल्मी गीतों की धुन पर बच्चे ही नहीं बड़े भी थिरक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही नए साल का उल्लास देखने को मिला। सुबह लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर, डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका। सुपर मार्केट, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहा में युुवाओं के जत्थे नए साल पर तोहफे भेंट करने की तैयारियों केे लिए खरीदारी करते नजर आए।
फूलों, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट और डायरियों की दुकानों पर खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। सभी ने ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट देकर एक दूसरे को नया साल विश किया। इंदिरा गांधी उद्यान पार्क में नए साल पर बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंचकर मौज मस्ती की। कई ऐसे युवा रहे, जिन्होंने गिटार बजाकर नए साल का जश्न मनाया। इसके अलावा शहीद स्मारक पर भी लोगों ने मौज मस्ती की। होटल, रेस्टोरेंट में पार्टी का दौर चलता रहा। सभी जश्न में डूबे नजर आए।
इंदिरा उद्यान पार्क के सामने भीड़, तीन घंटे लगा रहा जाम
कोरोना काल के बाद यह पहला मौका था, जब इंदिरा गांधी उद्यान पार्क में नए साल पर लोगों को मौजमस्ती करने के लिए मारामारी करनी पड़ी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्क का गेट दोपहर दो बजे खुलता है, लेकिन इसके पहले सुबह 11 बजे ही युवाओं का जमावड़ा पार्क के बाहर लग गया। इससे तीन घंटे तक जाम लगा रहा है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे जब पार्क का गेट खुला तो जाम की स्थिति दूर हुई। डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि शाम पांच बजेे तक 12 हजार लोगों ने पार्क पहुंचकर मौजमस्ती की। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब नए साल पर पार्क में इतनी लोगों की भीड़ जुटी।
पूजा पाठ के बाद बांटा प्रसाद
भवानी पेपर मिल स्थित अभयदाता मंदिर में भगवान हनुमानजी की भक्तों ने पूजा पाठ किया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। पूजा पाठ करने के बाद प्रसाद बांटा। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर एम्स के निकट व्यापारी नेता धर्मेंद्र त्रिवेदी की ओर से आयोजित श्रीराम चरितमानस पाठ का समापन के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ।

पुलिस रही अलर्ट, एसपी नेे परखी सुरक्षा व्यवस्था
नए साल के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने स्वयं पिकनिक स्पॉट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपी ने भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल, मिल एरिया थाना क्षेत्र में रिंग रोड समेत अन्य स्थानों का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि लोग अच्छे तरीके से नए साल का जश्न मनाएं। किसी ने कोई हुड़दंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed