{"_id":"68c1dd5d0912faf7fc039332","slug":"cattle-collides-with-vande-bharat-three-trains-affected-raebareli-news-c-101-1-slko1034-140682-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वंदेभारत से टकराया मवेशी, तीन ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वंदेभारत से टकराया मवेशी, तीन ट्रेनें प्रभावित
Thu, 11 Sep 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस की रफ्तार उस समय थम गई, जब कुछ मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। पहले तो घटनास्थल पर कुछ देर खड़ी रही, फिर रायबरेली स्टेशन पर ट्रेन को 10 मिनट तक रोका गया। परीक्षण के बाद ट्रेन रवाना की गई। इस हादसे से ट्रैक बाधित रहा, जिससे तीन ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। आधे घंटे बाद ट्रैक क्लियर हुआ तो ट्रेनें रवाना हुईं।
बुधवार देर शाम प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस फर्राटा भर रही थी। यह ट्रेन दरियापुर से रायबरेली की तरफ आ रही थी, तभी ट्रेन की चपेट में मवेशी आ गए। जैसे-तैसे वंदेभारत को रायबरेली स्टेशन लाया गया, लेकिन ट्रैक क्लियर करने के लिए दूसरी ट्रेनों को रोक दिया गया। परीक्षण करने के बाद वंदेभारत रवाना की गई। प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ऊंचाहार और रायबरेली के बीच आधे घंटे रोकी गई, जिससे यह ट्रेन एक घंटे देर से पहुंची। टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस रायबरेली में आधे घंटे खड़ी रही।
इंटरसिटी और त्रिवेणी एक्सप्रेस को पास कराने के बाद रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर चलाई गई, जिससे पैसेंजर ट्रेन सवा घंटे देर से रवाना की जा सकी। सुबह प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत में गेट फंसने की शिकायत भी आई, जिसके लिए लगभग पांच मिनट ट्रेन रोकी गई। कोई गड़बड़ी न होने पर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि वंदेभारत की चपेट में मवेशी आ गए, जिससे इंटरसिटी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और रघुराज सिंह पैसेंजर का संचालन प्रभावित हुआ। आधे घंटे बाद रेल यातायात सामान्य हो गया।
प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे रही लेट
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही तीन घंटे देर से चलाई गई थी। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। मंगलवार को देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई।