फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cash and ring looted to BJP leader, beaten up in protest

भाजपा नेता को नकदी और अंगूठी लूटी, विरोध में पीटा

Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cash and ring looted to BJP leader, beaten up in protest
डीह (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार की रात निमंत्रण से घर लौट रहे भाजपा नेता के साथ बाइक सवार चार बदमाशों ने नगदी एवं सोने की अंगूठी लूट ली। साथ ही बाइक की चाभी छीन ली। विरोध करने पर पिटाई कर दी और फरार हो गए। पीड़ित ने यूूपी-112 पर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस चौकी सूची में दी।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के खौसनहा मजरे सूची गांव निवासी बीरेंद्र यादव भाजपा में ओबीसी मोर्चा के सूची मंडल के अध्यक्ष हैं। रविवार को दादूपुर मजरे रायपुर महेवा गांव में बाइक से निमंत्रण गए थे और देर रात लगभग 1.00 बजे घर लौट रहे थे। डीह-सूची मार्ग पर सेमरी झकरासी गांव को जाने वाली नहर के पास बाइक सवार चार लोगों ने उन्हें रोककर पर्स में रखे चार हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन

यही नहीं बाइक कि चाभी भी ले ली और विरोध करने पर जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी डॉयल 112 पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने बताया कि मामले की तहरीर पुलिस चौकी सूची में दी गई। पुलिस चौकी सूची इंचार्ज प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है और न ही ऐसी कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed