फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case on five people of dowry death

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस

Wed, 07 Sep 2016 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 07 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case on five people of dowry death
कोर्ट - फोटो : getty images
ऊंचाहार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूरे बग्घा मजरे रामचंद्रपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र गंगाराम की शादी 27 नवंबर 2015 को फैजाबाद जिले के खुतहा मजरे कोटिया थाना खंडसा निवासी राममूरत की पुत्री रीता (20) के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि 2 जुलाई को उसकी अचानक मौत हो गई थी। मृतका के भाई मुन्नालाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी बहन से ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। बिना दहेज के विदाई कराने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन


इसी वजह से उसकी बहन की हत्या कर दी। थानेदार जीडी शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति अमित कुमार, ससुर गंगाराम, सास निर्मला, जेठ राजीव कुमार व जेठानी सुनीता के खिलाफ  दहेज का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed