फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   case of fraud has been registered against the director and others of the chit fund company

न्यायालय के आदेश पर चिटफंड कंपनी के निदेशक व अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
case of fraud has been registered against the director and others of the chit fund company
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गांधी चौराहे में दफ्तर खोलकर सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर चंपत हो जाने वाली चिटफंड कंपनी के निदेशक व सह निदेशक सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी के एजेंट ने न्यायालय में आरोपी निदेशक के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के सैरापुर गांव निवासी महेंद्र गुप्ता ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि गांधी चौराहा स्थित एक कंपनी के निदेशक व कंपनी के अन्य सहयोगियों के कहने पर उसने स्वयं व अपने जानने वाले कई लोगों के फिक्स और आरडी के रूप में करीब 15 लाख रुपये जमा कराये थे।
विज्ञापन

भुगतान की तिथि आने पर जब उपभोक्ताओं ने कंपनी से भुगतान के लिए कहा तो टालमटोल करने लगे। बाद में आरोपी कंपनी का निदेशक 2019 में कर्मचारियों के साथ दफ्तर में ताला लगाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के निदेशक सह निदेशक व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि कंपनी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed