फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case filed against accountant

Raebareli News: लेखाकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accountant
सतांव (रायबरेली)। ब्लाॅक कार्यालय में तैनात रहे लेखाकार के विरुद्ध लाखों रुपये के भुगतान से संबंधित पत्रावलियां गायब करने के मामले में गुरुबख्शगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार कनौजिया की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि वर्ष 2017-18 में क्षेत्र पंचायत सतांव के वार्षिक ऑडिट के समय लेखाकार दीपक कुमार मिश्रा ने तृतीय राज्यवित्त योजना, एसजीएसवाई एवं विधायक निधि से कराए गए कार्यों के भुगतान से संबंधी पत्रावलियां कई बार मांगने के बाद भी प्रस्तुत नहीं कीं। मामला विधानसभा की पंचायतीराज समिति के समक्ष पहुंचा।
विज्ञापन


समिति ने आरोपी लेखाकार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके चलते लेखाकार के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (5) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखाकार के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि गायब पत्रावलियां जल्द बरामद की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed