फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case filed against 20 adulterators

Raebareli News: 20 मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 20 adulterators
रायबरेली। प्रयोगशाला की जांच में कई ब्रांडेड खाद्य पदार्थों सहित अन्य नमूने फेल आने के बाद 20 मिलावटखोरों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया है। इसमें सुबह ब्रांड रस्क, ज्ञान दही, फार्चून व बिन्नी ब्रांड काजू के विक्रेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने पिछले साल जिले भर में अभियान चलाकर पनीर, काजू, दूध, लड्डू, छेना, रस्क, मूंगफली, खोवा, कलाकंद, दही, सरसो तेल, सिंघाड़ा आटा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए योगशाला भेजे थे। जांच में नमूने घटिया या मिस्ब्रांड मिलने के बाद संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। जवाब आने के बाद अभिहित अधिकारी की स्वीकृति लेकर संबंधितों के खिलाफ जुर्माने के लिए एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा कर किया गया।
विज्ञापन



इन खाद्य कारोबारियों पर एडीएम कोर्ट में हुआ केस
जिले के मेजरगंज निवासी ओम प्रकाश, भरतगंज निवासी हरिश्चंद्र, पूरे कप्तान निवासी संतोष कुमार, भरसना निवासी अनिकेत साहू, घोसियाना लालगंज निवासी ओम बाबू गुप्ता, भेजपुर निवासी विकास कुमार, जगतपुर निवासी हरिप्रसाद गुप्ता, पूरे घोसी सलोन निवासी मो. शब्बीर, पश्चिमगांव निवासी अरविंद कुमार, जलालपुर थुलेंडी निवासी रंजीत कुमार, रेलवे क्रासिंग लालगंज निवासी दयाशंकर, स्वामीखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार, गोकना निवासी अर्जुन प्रसाद, लक्ष्मीगंज ऊंचाहार निवासी मुरलीधर, मुराईबाग निवासी सचिन कुमार पर एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा किया गया है। इसके अलावा बिना पंजीयन के संचालित प्रतिष्ठानों के मालिकों स्टेशन रोड बछरावां निवासी रोहित कुमार, सराय मानिक डीह निवासी, घोसियाना लालगंज निवासी अनिकेत व यादव फास्ट फूड कार्नर सरायमानिक के खिलाफ भी मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद 20 खाद्य कारोबारियों पर एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा किया गया है। सभी कारोबारियों पर जुर्माना कराया जाएगा।
-डॉ. सीआर प्रजापति, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed