फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car tradesman killed, two injured in car tractor-trolley

खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार व्यवसायी की मौत, दो घायल

Sat, 24 Jun 2017 12:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 24 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car tradesman killed, two injured in car tractor-trolley
हादसे में क्षतिग्रस्त एसयूवी। - फोटो : अमर उजाला
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बेकाबू कार जा घुसी। इससे कार सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि भांजा समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भांजे की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर निवासी फैजी हाशमी (45) रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी था। कपड़ा खरीदने के बाद कार पर सवार होकर लखनऊ से घर लौट रहे थे। हाईवे पर हरचंदपुर कस्बे से कुछ आगे जैसे ही कार पहुंची, वैसे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां फैजी हाशमी की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के अमन निवासी डलमऊ व गोरा बाजार के जुनैद आलम घायल हो गए। अमन की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायी की मौत की सूचना पाकर जिला अस्पताल में व्यापारियों की भीड़ जुट गई। थानेदार धीरेंद्र यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
 

 

वहीं सलोन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात गश्त के दौरान ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप के परखच्चे उड़ गए। इससे जीप में सवार सलोन कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें से तीन पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

 

एसपी गौरव सिंह ने जिला अस्पताल में घायल सिपाहियों का हालचाल लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला गुरुवार की रात हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। यूपी 100 की एक सूचना के दौरान कोतवाल भी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम सभा बगहा मय फोर्स के साथ पहुंच गए थे।
 

 

 तभी सलोन से रायबरेली की तरफ तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने बगहा के निकट जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला, सिपाही विनय कुमार शुक्ला (57), जीप चालक कृष्ण नारायण (47) एवं होमगार्ड विश्वनाथ प्रसाद सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

सभी को एंबुलेंस से पीएचसी सलोन के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर कृष्ण नारायण, सिपाही विनय का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि होमगार्ड बीपी सिंह की कमर की हड्डी टूट गई है। वहीं, सूचना पर एसपी गौरव सिंह, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
 

 

हादसे के बाद दुर्घटना करके भाग रहे ट्रक को भदोखर पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया है। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं,  ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं छह महीने की मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। 

 

भदोखर थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी सुमन देवी (24) पत्नी धर्मेश कुमार एक माह पहले अपने मायके ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सादे की बाजार मजरे अरखा गांव आई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से अपने छोटे भाई अजीत (22) पुत्र संतलाल के  साथ अपने ससुराल जा रही थी।

उसके साथ उसकी छह माह की बेटी साक्षी भी थी। बाबूगंज के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसकी पुत्री बाल-बाल बच गई।  आसपास के लोगों ने घायल अजीत को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। एसओ सुरखाब खान ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed