{"_id":"61b62ee74223c97faf46486a","slug":"car-collided-with-divider-mother-dies-son-serious-raibaraily-news-lko6086297169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाडर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाडर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मां को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्रयागराज जिले के गंगा विहार कॉलोनी शांति पुरम् निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी (33) अपनी मां अर्चना त्रिपाठी (56) के साथ शनिवार की रात कार से प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। रात करीब एक बजे वह कुंदनगंज पहुंचे, तभी अचानक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अर्चना त्रिपाठी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अर्चना त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि बेटे शिवांशु त्रिपाठी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।