फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Candidates commotion, trains stopped, shoving passengers

अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेनें रोकी, यात्रियों से धक्का-मुक्की

Sun, 18 Oct 2015 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
महिला यात्रियों से अभद्रता की। हालात ये रहे कि कभी ट्रेन के इंजन पर चढ़ते तो कभी कोच में घुसने के लिए धक्कामुक्की करते। यही नहीं निशक्तों, आर्मी कोच के डिब्बों पर कब्जा रहा।
विज्ञापन


कई बार चेन पुलिंग करके ट्रेनों को रोका। इससे स्टेशन की व्यवस्था चरमरा गई। अभ्यर्थियों को काबू में करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस को पसीना छूट गया।
विज्ञापन


कुछ पुलिस कर्मियों से कहासुनी भी की। कई घंटे तक अफरातफरी से यात्री हलाकान रहे। परीक्षा देने के बाद एकबारगी अभ्यर्थियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बिजनौर तो किसी को लखनऊ व सीतापुर जिले जाना था। इसी बीच ट्रेन संख्या 3005 पंजाब मेल पहुंच गई। ट्रेन के डिब्बे पहले से ही यात्रियों से भरे थे।

अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति और खराब हो गई। ट्रेन पर बैठने के लिए अभ्यर्थियों में मारामारी मच गई। अभ्यर्थी पहले से सवार कई यात्रियों से धक्कामुक्की करने लगे। महिला यात्रियों के साथ अभद्रता की।

इससे यात्री चीखते चिल्लाते रहे। आरपीएफ और जीआरपी, सिविल पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया तो अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। हालात ये रहे कि अभ्यर्थी कभी पंजाब मेल के इंजन पर बैठ जाते तो कभी कोच में घुसने के लिए धक्कामुक्की करते।

इससे काफी देर तक पंजाब मेल खड़ी रही। गार्ड के डिब्बे में चढ़कर भी हंगामा किया। किसी तरह गार्ड ने अभ्यर्थियों को उतारकर गेट बंद कर लिया। यही नहीं निशक्त, आर्मी कोच पर कब्जा कर लिया।

आर्मी के जवानों ने अभ्यर्थियों को खदेड़कर कोच का दरवाजा बंद कर लिया। पंजाब मेल जैसे ही चलती, वैसे ही चेन पुलिंग करके उसे रोक देते। करीब पांच बार चेन पुलिंग की गई। इससे आधा घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।

लखनऊ पैसेंजर ट्रेन में भी यात्रियों ने बैठने को लेकर हंगामा किया। साथ ही कई बार चेन पुलिंग की। आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक बीएल मीना का कहना है कि पंजाब मेल में बैठने को लेकर अभ्यर्थियों में मारामारी रही।


जीआरपी के कार्यवाहक थानेदार कंचन सिंह ने बताया कि भीड़ के चलते कुछ दिक्कत जरूर आई थी। लेकिन अभ्यर्थियों को शांत कराकर उन्हें गतंव्य स्थान भेजा गया।

पंजाब मेल से लखनऊ जा रहे यात्री संतोष वर्मा, अभिषेक मौर्या, इकबाल खां व सतीश गौतम का कहना था कि भीड़ के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

अभ्यर्थियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। इसको लेकर पहले से ही पुलिस-प्रशासन को ध्यान देना चाहिए था। पुलिस भी अभ्यर्थियों को शांत कराने में बेबस नजर आई।

वहीं जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। परीक्षा के लिए जिले में 42 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 22 हजार 920 अभ्यर्थियों को भाग लेना था।

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। शहर में मदर टेरेसा इंटर कॉलेज जवाहर विहार कॉलोनी, सकल नारायण इंटर कॉलेज अटौरा समेत अन्य केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे।

जिन अभ्यर्थियों का पेपर ठीक था, उनके चेहरे पर मुस्कान रही। वहीं जिन अभ्यर्थियों का पेपर ठीक नहीं रहा, वह मायूस नजर आए। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि 10 हजार 666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed