फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Canal repairs begin after water is drained

Raebareli News: पानी निकालने के बाद नहर की मरम्मत शुरू

Wed, 29 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Canal repairs begin after water is drained
जगतपुर क्षेत्र में सूखा पड़ा रजबहा।
रायबरेली। शारदा सहायक नहर में हुए लीकेज को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। नहर में पानी होने के कारण मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। पानी बाहर निकालने के बाद मंगलवार को लीकेज की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। इस कार्य को देर रात तक पूरा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार से शारदा सहायक नहर से जुड़ी करीब 300 नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। पिछले छह दिनों से शारदा सहायक नहर बंद होने से करीब दो लाख किसानाें को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। राही ब्लॉक क्षेत्र के रघुनाथपुर कटैली गांव के निकट बेहटा पुल के पास लीकेज हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए 23 जुलाई को नहर का पानी रोका गया। बावजूद इसके लीकेज की जगह पर काफी पानी भरा था। इस वजह से मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


लीकेज की जगह पर नहर में बंधा लगाकर पंपिंग सेट के जरिये नहर का पूरा पानी निकाला गया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हो पाया। सिंचाई विभाग रायबरेली खंड के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि देर रात तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार से नहरों में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल के जॉइंट जर्जर होने से हुआ था लीकेज
शारदा सहायक नहर का पानी बाहर करने के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि पुल में लीकेज एक्सपेंशन जॉइंट से हुआ था, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा है। बेहटा पुल के नीचे से सई नदी निकली है। ऊपर से शारदा सहायक नहर का पानी निकलता है। पुल में जगह-जगह लोहे के एक्सपेंशन जॉइंट लगे हैं, जो जर्जर हैं। इन्हें काफी दिनों से बदला नहीं गया। एक जॉइंट से लीकेज हो गया था और पानी सई नदी में जाने लगा। इसके चलते शारदा सहायक नहर का पानी रोकना पड़ा।

जगतपुर क्षेत्र में सूखा पड़ा रजबहा।

जगतपुर क्षेत्र में सूखा पड़ा रजबहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed