{"_id":"5f29957d8ebc3e3d007f42a3","slug":"caesarean-delivery-to-be-done-with-treatment-of-corona-in-l-2-hospital-raibaraily-news-lko5336849115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 हॉस्पिटल में कोरोना के इलाज के साथ होगा सिजेरियन प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 हॉस्पिटल में कोरोना के इलाज के साथ होगा सिजेरियन प्रसव
विज्ञापन
रायबरेली। रेलकोच कारखाने में 250 बेड के एल-2 हॉस्पिटल ने काम करना शुरू कर दिया है। हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के साथ ही सिजेरियन प्रसव तक भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए दो स्त्री रोग विशेषज्ञ 37 लोगों के चिकित्सीय स्टाफ को तैनात किया गया है। वेंटीलेटर के साथ ही प्रसव कक्ष को एक्टिव करा दिया गया है।
जिले को अब तक एक हजार से अधिक बेड के एल-1 समकक्ष चिकित्सा इकाई की सुविधा ही उपलब्ध थी। 60 साल की उम्र से अधिक और गंभीर कोरोना मरीजों को भर्ती कराने के लिए लखनऊ के एल-2 अस्पताल भेजना पड़ता था। राज्यपाल ने शुक्रवार को एल-1 हॉस्पिटल को स्वीकृति देकर अस्पताल को शुरू कराने के आदेश दिए थे। इस अस्पताल में 250 बेड़ों की व्यवस्था की गई है।
एल-2 हॉस्पिटल में फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन, एनेथेटिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, वेंटीलेटर ऑपरेटर, नर्स, स्टाफ नर्स सहित 37 लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है। एल-2 हॉस्पिटल में कोरोना के इलाज के साथ ही सिजेरियन प्रसव की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
रॉयन स्कूल में रविवार रात भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज को एल-2 हॉस्पिटल रेफर किया गया। उसे रात में ही रेलकोच के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के मौके पर मौजूद न होने के कारण मरीज को वापस रॉयन स्कूल के अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया गया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि कोरोना का मरीज गंभीर नही था, इसीलिए उसे जांच के बाद वापस रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
कोरोना संक्रमित मरीज अब बटोही रिसॉर्ट के साथ ही भुंदल रिसॉर्ट में भी भर्ती होकर इलाज करा सकते हैं। जिला प्रशासन से रिसॉर्ट को अधिग्रहीत करके पेड हॉस्पिटल बनाया है। यहां बिना लक्षण वाले मरीजों को भर्ती कराया जाएगा। मरीज को हर रोज का आने वाला खर्च जमा करना होगा।
रोलकोच कारखाने में 250 बेड का एल-2 हॉस्पिटल शुरू करा दिया गया है। यहां सिजेरियन प्रसव तक की व्यवस्था की गई है। अलग से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। कोरोना के गंभीर मरीजों को एल-2 में ही भर्ती कराया जाएगा। भुंदल रिसॉर्ट को भी पेड हॉस्पिटल बनाया गया है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ