फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bypass routes will be improved with eight crores

आठ करोड़ से संवरेंगे बाईपास के मार्ग

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bypass routes will be improved with eight crores
रायबरेली। शहर में बदहाल बाईपास के सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट मिलने के बाद इसमें सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क नगर पालिका परिषद की है, लेकिन काम लोक निर्माण विभाग करवाएगा। त्वरित विकास योजना के तहत इस्टीमेट भेजा गया है। बाईपास का सुधार होने से तकरीबन 10 हजार लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या को देखते करीब पांच साल पहले पुलिस लाइन चौराहे से मामा चौराहे तक चौड़ीकरण कराया गया था। काम पूरा होने के बाद सड़क को एनएनएआई ने नगर पालिका परिषद को हैंडओवर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास बनाने का मुख्य मकसद था कि शहर के अंदर से भारी वाहनों को निकालने के बजाय इससे निकाला जाए। मार्ग का रखरखाव न होने और भारी वाहनों के निकलने से इसमें जगह-जगह हो गड्ढे गए हैं।
इससे भारी वाहन शहर के अंदर से निकल रहे हैं। इससे जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बदहाल मार्ग से लोग हिचकोले खाते हुए निकलते हैं।
ओवरब्रिज का एप्रोच होगा दुरुस्त
इसी बाईपास मार्ग पर मामा चौराहों पर रेलवे क्रासिंग पर चार साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। जो रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को जोड़ता है।
हाईवे की तरफ पुल का एप्रोच में बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसमें आए दिन वाहन फंस जाते हैं। लोक निर्माण गड्ढा भरवा कर मार्ग सुधारेगी जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

नगर पालिका परिषद छोटे मार्गों का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराता है। पुलिस चौकी इंदिरा नगर से पुलिस लाइन चौराहे तक बाईपास 12 मीटर चौड़ा और करीब तीन किलोमीटर लंबा है। त्वरित विकास योजना के तहत सुदृढ़ीकरण का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। बजट मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार यादव, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed