फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Burnt the dead body after killing the girl, threw her hands and feet in the garden

युवती की हत्या करके शव को जलाया, हाथ-पैर बांध बाग में फेंका

Sun, 02 Feb 2020 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Burnt the dead body after killing the girl, threw her hands and feet in the garden
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया। उसके हाथ पैर बांधकर उसे जला दिया गया और फिर शव बाग में फेंका गया। शनिवार शाम बाग में जला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव इस कदर जला था कि उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटनास्थल से मिले नोट्स से मृतका के एमएससी की छात्रा होने की आशंका लगाई जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही रेप या फिर प्रेम-प्रसंग में मर्डर किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे एक ढाबा स्थित बाग में 20 से 25 वर्ष की एक युवती का जला हुआ शव मिला। जला शव देख भयभीत ग्रामीण भाग खड़े हुए। जानकारी होते ही घटनास्थल के पास राहगीरों का मजमा लग गया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पड़ताल की। प्रतिभा त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुँची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए। शव के पास एमएससी केमिस्ट्री के नोट्स बरामद किए गए हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतका युवती एमएससी की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद उसके हाथ पैर बांधकर मिट्टी का तेल डाल जलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि रेप के इरादे से या फिर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या की गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे किनारे स्थित बाग में अज्ञात युवती का अधजला शव पाया गया है। विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बेरहमी के साथ युवती की हत्या की गई है। उसका अधजला शव बाग में मिला है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके साथ रेप किया गया या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मर्डर का केस लिखकर जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।- राघवेंद्र चतुर्वेदी, सीओ महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed