{"_id":"6a611dab9cdff825fe09a993","slug":"burglars-broke-into-the-house-and-made-off-with-goods-worth-seven-lakh-rupees-raebareli-news-c-101-1-rai1023-163385-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर में सेंध लगा सात लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर में सेंध लगा सात लाख का माल उड़ाया
Thu, 23 Jul 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव स्थित एक घर में लगाई गई नकब।
हरचंदपुर। सुल्तानपुर खेड़ा गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर टीवी भी उठा ले गए थे लेकिन बाद में उसे खेत में छोड़कर चले गए। खाली बक्सा व सूटकेस खेत से बरामद किया गया।
पीड़ित संकठा प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात उनका परिवार बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। उन्होंने घर के अंदर रखी अलमारी और बक्सों को तोड़ दिया। चोरों ने करीब दो किलो चांदी, एक से डेढ़ तोला सोना तथा सात हजार रुपये नकद चुरा लिया। बुधवार सुबह दीवार में सेंध देखकर उन्हें चोरी का पता चला।
हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।