{"_id":"67f4221a20b171c89e0dba77","slug":"bundle-of-wires-stolen-from-roadside-raebareli-news-c-13-1-lko1038-1147597-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क किनारे से तार का बंडल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क किनारे से तार का बंडल चोरी
Tue, 08 Apr 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। रायबरेली रोड पर स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट चोरों ने सड़क किनारे रखे बिजली के तार का बंडल पार कर दिया। ठेकेदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर केस दर्ज करने की मांग की है।
रायबरेली शहर के प्रगतिपुरम मोहल्ला निवासी अमर कुमार एक निजी बिजली ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें 11 केवी लाइन के तहत लगभग चार किलोमीटर लंबा बिजली तार खंभों में लगाना था। इसके लिए उन्होंने तार का बंडल आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट सड़क किनारे अस्थायी रूप से रखवा दिया था।
शनिवार रात चोर बंडल को उठा ले गए। सोमवार सुबह तार गायब मिलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।