फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bullion trader beaten up, jewelry worth two lakhs looted

Raebareli News: सराफा व्यापारी को पीटा, दो लाख के जेवरात लूटे

Wed, 30 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 30 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader beaten up, jewelry worth two lakhs looted
रायबरेली। दुकान बंद करके घर लौट रहे सराफा व्यापारी को बदमाशों ने पीटकर दो लाख के जेवर और मोबाइल लूट लिया। इससे पहले कि व्यवसायी के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश भाग गए। वारदात की जानकारी से क्षेत्रीय लोगों में सनसनी फैल गई। तीन टीमें गठित कर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन



खीरों थाना क्षेत्र के खांडेपुर गांव निवासी सिद्धेश्वर सोनी के मुताबिक उनकी निहस्था कॉलोनी में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। हरीपुर निहस्था के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे पहले से ही एक बाइक पर दो लोग मौजूद थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से दो और लोग आ गए।
विज्ञापन


चारों बदमाशों ने उनकी जबरन गाड़ी रोक ली। विरोध किया तो लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। पीडि़त के मुताबिक बदमाश जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब दो लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, एक हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल था। सराफा व्यवसायी के मुताबिक बदमाशों ने बाइक की चाभी छीन और उसे कुछ दूर जाकर फेंक दिया, ताकि वह उनका पीछा ना कर सके। जिस तरह सराफा व्यवसायी के साथ लूट की घटना हुई, उससे क्षेत्रीय व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर लूट का केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। प्रकरण की विवेचना दरोगा अभिजीत मिश्रा को दी गई है।


तो क्या बदमाशों को पहले से थी भनक...
पीडि़त के मुताबिक वह खेती करते हैं। उनका बेटा विमल सोनी दुकान चलाता था। सोमवार को बेटा दुकान पर नहीं गया था। इसलिए वह दुकान पर गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पहले से पता था कि सिद्धेश्वर दुकान पर गए हैं और उनके साथ आसानी से लूट की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed