फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bulled injury to Soilder

फौजी को संदिग्ध हालात में लगी गोली, घायल

Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bulled injury to Soilder
रायबरेली। छुट्टी पर घर आए एक फौजी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी समेत अन्य पुलिस बल मौैके पर पहुंच गया। पहले उसने अपने बयान में बताया कि लूट के इरादे से शहर में नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारी गई। इसके बाद उसने ये बताना शुरू किया कि उसे पता नहीं कि गोली कैसे लग गई। पुलिस के मुताबिक हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी है। नौकरी जाने के डर से फौजी अपना बयान बदलता रहा। घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के सनही गांव निवासी विनय सिंह परिहार (27) पुत्र बृजेंद्र बहादुर सिंह सेना में हैं और इस समय उनकी तैनाती श्रीनगर में है। इस समय विनय छुट्टी पर घर आए हैं। शुक्रवार रात विनय के बाएं पैर के घुटने के नीचे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। विनय के बहनोई देवेंद्र सिंह ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर एएसपी नित्यानंद राय, सदर कोतवाल अतुल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। पहले पूछताछ में फौैैजी ने बताया कि लूट के इरादे से नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे गोली मारी गई। हालांकि फिर फौजी ने ये बताना शुरू किया कि उसे पता नहीं गोली कैसे लग गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जाता है कि फौजी दोस्त की बारात में गया था। वहीं हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी।
विज्ञापन

फौजी के गोली लगने की घटना से तीन थानों की पुलिस हलाकान रही और ये जानने की कोशिश करती रही कि उसे गोली कैसे लगी। फौैजी दोस्त की बारात में जगतपुर के उडंवा गांव गया था। घटना की जानकारी पर कोतवाल जगतपुर हरिशंकर प्रजापति मौके पर पहुंचे और जांच की। वहां बताया गया कि कोई फायरिंग नहीं हुई। फौजी विनय भदोखर थाना क्षेत्र के सनही गांव का रहने वाला है। इस वजह से भदोखर एसओ राम आशीष उपाध्याय ने भी घटना की पड़ताल की और जिला अस्पताल पहुंचकर फौजी के बयान भी दर्ज किए। नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारे जाने की खबर पर सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। इस दौरान पाया गया कि नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास कोई फायरिंग ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के सनही गांव निवासी फौजी विनय सिंह परिहार के गोली लगने की घटना की जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की गई। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग से फौजी को गोली लगने की बात सामने आई है। नौकरी के डर के चलते फौजी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है। पूरे मामले की पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
नित्यानंद राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed