फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BSP leader and brokers Aartio Workplace disputes, uproar

एआरटीओ दफ्तर में बसपा नेता और दलालों में विवाद, हंगामा

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
BSP leader and brokers Aartio Workplace disputes, uproar
अपराध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एआरटीओ दफ्तर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बसपा नेता और दलालों के बीच विवाद हो गया। विभागीय कार्य न होने पर बसपा नेता ने नाराजगी जताई तो दलाल उनसे भिड़ गए। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर विवाद करने वाले दलालों को बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले की कोई लिखापढ़ी थाने पर नहीं की गई है। बताते हैं कि सदर विधानसभा क्षेत्र के एक बसपा नेता बुधवार को एआरटीओ दफ्तर गए थे। उनका कोई विभागीय कार्य दो महीने से नहीं हो रहा था। उन्होंने कार्य कराने की जिम्मेदारी दलाल को दी थी। 
विज्ञापन

 

कार्य न होने पर नाराजगी जताई तो दलाल उनसे भिड़ गए। बात हाथापाई तक पहुंच गई, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया। बसपा नेता ने 100 नंबर पर मामले की सूचना दे दी। इस पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे दलाल को खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थानेदार विमल सिंह का कहना है कि सूचना पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया था। इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है। मिलेगी तो लिखापढ़ी की जाएगी। उधर, बसपा नेता अजमेरी खां का कहना है कि उनकी गाड़ी की आरसी कई माह से नहीं दी जा रही है। उनका विवाद बाबू व अन्य से हुआ था। एआरटीओ दफ्तर में कार्य के प्रति मनमानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed