फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Brutally murdered

अपहरण के बाद फोटोकॉपी दुकान संचालक की बेरहमी से हत्या

Mon, 14 Feb 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brutally murdered
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के बाहर फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले एक युवक हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने पहले कार समेत उसे अगवा किया फिर सिर पर ईंट से वार कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद शारदा नहर के किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।
विज्ञापन

इधर, परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पैसों के लेनदेन में चार साथियों ने ही युवक का कत्ल कर दिया था। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया तो मामले का खुलासा हो गया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

काजी का पुरवा मजरे परिगवां गांव निवासी कृष्ण मोहन सिंह उर्फ शुभम (25) 31 जनवरी को लापता हो गया था। पिता लाल बहादुर सिंह ने मिल एरिया थाने में दो फरवरी को बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम एआरटीओ दफ्तर के बाहर फोटोकॉपी की दुकान चलाता था। जांच के दौरान पुलिस ने डिडौली गांव के पास से युवक की चार पहिया कार बरामद कर ली थी। लेकिन उसका पता नहीं चला था।
सीओ सदर वंदना सिंह, मिल एरिया थानेदार विनय कुमार सिंह ने मामले की पड़ताल शुरू की तो कई सुराग हाथ लगे। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।
मिल एरिया थानेदार के मुताबिक 31 जनवरी को घर लौटते समय शारदा सहायक नहर के पास चार अपहरणकर्ताओं ने कार समेत उसे अगवा कर लिया था। कार के अंदर ही ईंट से सिर पर कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को शारदा सहायक नहर के किनारे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।
थानेदार ने बताया कि युवक की हत्या में शामिल सदर कोतवाली क्षेत्र के पल्लू टंडा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू मिस्त्री, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव निवासी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जबकि हरदासपुर निवासी अरुण साहू और शुभेंद्र कुमार उर्फ छोटू फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि शुभम व आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों का भी एआरटीओ दफ्तर में आना-जाना था।
यहीं पर लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी के बाद आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर देर रात युवक का शव शारदा नहर के किनारे से बरामद कर लिया गया।

युवक के पिता की तहरीर पर मिल एरिया थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुरुआती जांच में चार लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें से दो आरोपियों को पकड़ा गया तो पूरा मामला खुल गया। आरोपियों ने अगवा करने के बाद हत्या कर शव को शारदा नहर किनारे दफना दिया था। फरार दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कराई जा रही है।
वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed