{"_id":"6819168d0cda79b7f90eef13","slug":"brother-killed-another-injured-in-suv-collision-raebareli-news-c-101-1-rai1002-132559-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एसयूवी की टक्कर से भाई की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एसयूवी की टक्कर से भाई की मौत, दूसरा घायल
Tue, 06 May 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार में इलाज के लिए लाए गए घायल रमेश कुमार। संवाद
ऊंचाहार (रायबरेली)। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सोमवार शाम बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घर के पास खड़े बड़े भाई ने जब हादसा होते हुए देखा तो वह स्कार्पियो चालक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। स्कार्पियो के सामने आने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोमवार शाम करीब सात बजे पूरे पदुम मजरे खरौली गांव निवासी रमेश कुमार (30) पुत्र शिवराम बाइक से घर आ रहे थे। घर से पहले मोड़ पर वह बाइक से मुड़ने लगे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश कुमार बाइक से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटे भाई को घायल देखकर घर के बाहर खड़े बड़े भाई दिनेश कुमार (40) स्कार्पियो को दौड़कर पकड़ने लगे तो स्कार्पियों के सामने आने वह भी टक्कर लगने से घायल हो गए।
हादसे से अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने पीछा कर स्कार्पियो को चालक के साथ पकड़ लिया। उधर, दोनों घायल भाइयों को परिजन सीएचसी लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर दिनेश ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।