फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Brother and sister's affection strengthened on Bhai Dooj

भाई दूज पर मजबूत हुई भाई-बहन के स्नेह की डोर

Sat, 06 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister's affection strengthened on Bhai Dooj
रायबरेली। भाई-बहन के अटूट रिश्ते व स्नेह का प्रतीक भइया दूज का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर मिठाई खिलाई और भाइयों के दीर्घायु के साथ ही धन-वैभव की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

मान्यता है कि यमराज को उनकी बहन यमुना ने टीका लगाकर भइया दूज के पर्व की शुरुआत की थी। यमुना ने यमराज के दीर्घायु के साथ ही अन्य कामना की थी।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है।
शनिवार सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में खुशी का माहौल रहा। बहनों ने थाल सजाकर भाइयों के माथे पर टीका लगाया। आरती करके मुंह भी मीठा कराया।
शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ही लालगंज, डलमऊ, बछरावां, महराजगंज, सलोन, ऊंचाहार, जगतपुुर, मुंशीगंज आदि क्षेत्रों में भइया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed