फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bridge

Raebareli News: एक लाख लोगों का आवागमन होगा सुलभ, मिलेंगी सहूलियतें

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bridge
रायबरेली। ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड स्थित मुंशीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे करीब एक लाख लोगों को सहूलियत मिलेगी। एम्स आने वाले रोगियों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। ओवरब्रिज बनने के साथ ही एम्स के आगे तक 700 मीटर राजमार्ग को फोरलेन किया जाएगा। ओवरब्रिज बनने से फतेहपुर, उन्नाव जिले से आने-जाने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मुंशीगंज कस्बे में रेलवे फाटक बंद होने से लंबा जाम लग जाता है। इस वजह से मुसाफिरों को परेशानी होती है। जाम में अक्सर एंबुलेंस फंस जाती है। इससे मरीजों की जान पर बन आती है। सड़क भी खस्ताहाल है। हिचकोले खाते हुए लोग क्रॉसिंग से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

समस्या से निजात दिलाने के लिए छह महीने पहले यहां पर ओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण की योजना शासन को भेजी गई थी। वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना में ओवरब्रिज को शामिल किए जाने से अब उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

139 करोड़ रुपये की भेजी गई कार्ययोजना
रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज बनाने के लिए 139 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजी गई है। ओवरब्रिज का एक सिरा रायबरेली-डलमऊ से निकले शहीद स्मारक संपर्क मार्ग तक जबकि दूसरा हिस्सा रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर बने बाईपास से मिलाया जाएगा। ओवरब्रिज 18 मीटर चौड़ा होगा। बीच में दो मीटर डिवाइडर बनाने के साथ ही 736 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी।
700 मीटर फोरलेन होगा राजमार्ग
रायबरेली-डलमऊ राजमार्ग पर ओवरब्रिज का एक सिरा जहां पर गिरेगा। उसके आगे करीब 700 मीटर एम्स के आगे तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम ने फोरलेन सड़क बनाने के लिए सात करोड़ 28 लाख लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जिस पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है।

स्वीकृति के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज निर्माण
मुंशीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
-पीसी त्रिपाठी, सहायक अभियंता, सेतु निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed