{"_id":"67b2d4f2e462aad3d10f2a0f","slug":"body-of-youth-found-in-morning-who-left-home-late-at-night-in-raebareli-police-is-investigating-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: देर रात घर से निकले युवक की सुबह मिली लाश, लोगों की लगी भीड़; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: देर रात घर से निकले युवक की सुबह मिली लाश, लोगों की लगी भीड़; पुलिस कर रही जांच
Mon, 17 Feb 2025 11:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:49 AM IST
सार
रायबरेली में बीती देर रात घर से निकले युवक की सुबह पांच किमी दूर लाश मिली। मौके पर देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
यूपी के रायबरेली में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो रुक गए। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना बछरावां कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर गांव की है। युवक की पहचान बगही निवासी छोटेलाल (30) पुत्र मैकू के रूप में हुई। बताया गया कि वह बीती रात घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव घर से पांच किमी दूर पड़ा मिला।
विज्ञापन