फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   body of young man was found lying in field in Raebareli with marks of sharp weapon on his body

UP News: ससुराल आए युवक का खेत में मिला शव, शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले; पुलिस कर रही जांच

Mon, 07 Apr 2025 03:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

रायबरेली में ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान भी मिले। इससे हत्या करके शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of young man was found lying in field in Raebareli with marks of sharp weapon on his body
मौके पर जांच करती पुलिस एवं मौजूद अन्य लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में ससुराल आए युवक का शव सोमवार को खेत में पड़ा मिला। शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ के मालिन का पुरवा गांव का है। यहां मूल रूप से महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गरीब का पुरवा गांव निवासी मनीष (38) पुत्र रज्जन सैनी की ससुराल है। वह रविवार को रामनवमी पर पत्नी और बच्चों के साथ आया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट... पलक झपकते ही उड़ गया गोदाम; मलबे में दबकर कारीगर गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि गांव में भंडारा था। उसी में शामिल होने के लिए वह घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। 

जानकारी मिली तो एसपी डॉ यशवीर सिंह, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष विंध्य विनय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि धारदार हथियार से वार करने की आशंका जताई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed