{"_id":"5f664d318ebc3e982825d430","slug":"body-of-missing-youth-found-in-sharda-canal-raibaraily-news-lko5409965153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शारदा सहायक नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शारदा सहायक नहर में मिला शव
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घर से लापता युवक का शव शारदा सहायक नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। युवक लखनऊ जिले के इंदिरानगर कॉलोनी का रहने वाला था। परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई गांव के किनारे से निकली शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त लखनऊ के इंदिरानगर कॉलोनी सी ब्लॉक के रहने वाले अभिषेक रस्तोगी (20) पुत्र राकेश के रूप में हुई।
थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फोन से बातचीत में परिवारीजनों का कहना है कि अभिषेक तीन दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गया था, तब से उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था। उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।