फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Body of missing shuttering worker recovered from Prayagraj

Raebareli News: प्रयागराज से लापता शटरिंग श्रमिक का शव बरामद

Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Body of missing shuttering worker recovered from Prayagraj
रायबरेली। ऊंचाहार के हरबंधनपुर गांव के पास जंगल में सोमवार शाम शटरिंग श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। श्रमिक के सिर पर चोट के निशान थे और वह निवस्त्र था। ऐसे में उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के फूल नगर फुलवा मजरे बिसौना संतोष (26) पुत्र पप्पू भवन निर्माण में शटरिंग व सरिया बांधने का काम करते थे। बताते हैं कि 10 दिन पहले वह घर से निकले थे। एनटीपीसी परियोजना के ऐशपांड के पास हरबंधनपुर गांव है। सोमवार शाम को गांव स्थित जंगल के पास संतोष का शव मिला। कपड़े व जूते शव के पास में रखे हुए थे।
विज्ञापन


मौके पर शराब की दो खाली बोतलें, मोबाइल फोन, एक महिला का वोटरकार्ड, बैंक पास बुक मिली है। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, जबकि उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी। युवक के घरवालों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed