फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   body of girl was found lying in ditch 50 meters away from her house in Raebareli Police is investigating

Raebareli News: रात को खाना खाकर सोई... सुबह घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मिली युवती की लाश; पुलिस कर रही जांच

Sat, 12 Jul 2025 03:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

रायबरेली में घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में युवती की लाश मिली। घरवालों को जानकारी हुई तो रोना बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of girl was found lying in ditch 50 meters away from her house in Raebareli Police is investigating
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शनिवार की सुबह घर से 50 मीटर दूर युवती का शव गड्डे में पड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। यूपी के रायबरेली में शनिवार की सुबह घर से 50 मीटर दूर युवती का शव गड्डे में पड़ा मिला।

विज्ञापन


घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे सतांव गांव की है। गांव के गन्ना कांटा मैदान निवासी राजू पासी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए। सुबह नींद खुली तो बड़ी बेटी शिवानी (19) घर में नहीं दिखी। इसके बाद घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद घर से करीब 50 मीटर दूर शिव प्रसाद के घर के बगल में उसका शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन




खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed