Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bodies of two men and a woman found floating in Indira Canal

Raebareli News: इंदिरा नहर में उतराते मिले दो पुरुष व एक महिला के शव

Sat, 16 May 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 16 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two men and a woman found floating in Indira Canal
बांदा-बहराइच हाईवे स्थित इंदिरा नहर में बहते शवों को निकालते पुलिसकर्मी।
बछरावां। बांदा-बहराइच हाईवे के पास इंदिरा नहर में शुक्रवार सुबह दो पुरुषों व एक महिला के शव उतराते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद वहीं पांच गोवंशों के भी शव बहते देखे गए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्रामीण इंदिरा नहर पर बनी पुलिया से गुजर रहे तो उनकी नजर पानी में बहते हुए तीन शवों पर पड़ी। महिला और दोनों पुरुषों के शव औंधे मुंह पानी में पड़े हुए थे।
विज्ञापन


इस हैरतअंगेज घटना की खबर मलपुर गांव पहुंची तो लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने गोताखोरों को बुलाया और उसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकाला जा सका। वहीं गोवंशों के शवों को नहर में ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक पुरुष की आयु लगभग 50 वर्ष, दूसरे की करीब 40 वर्ष तथा महिला की आयु लगभग 35 वर्ष है। शरीर पर प्रथमदृष्टया किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान नहीं मिले हैं और तीनों के कपड़े अस्तव्यस्त थे। हालांकि लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी इस बात से इन्कार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि असल तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। इस दौरान पुलिस टीम ने आसपास के गांवों में तीनों शवों की शिनाख्त किए जाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आलोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब दस दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed