{"_id":"61df07b48b088d11f25b93d7","slug":"bob-s-assistant-manager-gunned-down-raibaraily-news-lko613162329","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी के सहायक प्रबंधक को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीओबी के सहायक प्रबंधक को गोलियों से भूना
विज्ञापन
बीओबी के सहायक प्रबंधक की हत्या के बाद कार की जांच करती पुलिस।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक को नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने सहायक प्रबंधक को ताबड़तोड़ छह गोलियां मारीं।
पांच गोलियां सीने के पास, जबकि एक गोली पीठ के पीछे जाकर लगी। वारदात रात करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दी गई। खास बात यह है कि हमलावराें ने छह गोलियां मारीं लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
बुधवार सुबह कत्ल की जानकारी हुई तो दहशत फैल गई। पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से सुबूत जुटाए। प्रेम-प्रसंग या फिर रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश पाल (35) बैंक ऑफ बड़ौदा की डीह शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
वह मिल एरिया थाना क्षेत्र में सारस होटल के पीछे एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। जबकि उनका परिवार कानपुर में रहता था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह बैंक से किराए के मकान पर पहुुंचे थे।
मकान से 50 मीटर दूर स्थित पार्किंग पर वह कार खड़ी करने पहुंचे। तभी नकाबपोश हमलावरों ने सहायक प्रबंधक पर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। छह राउंड गोलियां चली लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। बुधवार सुबह मैनेजर का शव पड़ा देख लोग दंग रह गए। सूचना पर मिल एरिया थानेदार विनय कुमार सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को दी।
कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सीओ सदर वंदना सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुरुआती पड़ताल में लूटपाट की बात सामने नहीं आई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग या फिर किसी रंजिश में कत्ल करने के एंगल पर पड़ताल कर रही है। थानेदार का कहना है कि मृतक की पत्नी आरती पाल की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
2019 से रायबरेली में तैनात थे
जय प्रकाश पाल मई 2019 से रायबरेली में ही नौकरी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पहले वह सुपर मार्केट स्थित विजया बैंक में मैनेजर थे, लेकिन विजया बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज होने पर वह इस समय वह बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा डीह में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
वह लोन का कार्य भी बैंक में देखते थे। इससे पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनका कहीं किसी से लेनदेन को लेकर विवाद तो नहीं था।
सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ दिखा एक हमलावर
कत्ल के बाद पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर कैद हो गया है। यह हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए दिख रहा है। उसका चेहरा ढका हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ न दिखने के कारण पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई है।
चार संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
बैंक के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी श्लोक कुमार ने चार टीमें गठित की हैं। उधर, घटना के बाद मिल एरिया पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें दो वह लोग शामिल हैं, जो पार्किंग पर मौजूद रहते थे। दो अन्य जिन लोगों को पकड़ा गया है, वह मृतक के करीबी बताए जा रहे हैं।
तीन माह में ही गम में बदल गईं घर की खुशियां
पति की हत्या की खबर पाकर रायबरेली पहुंचीं पत्नी शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगीं। दो बेटे अभिज्ञान प्रकाश (5) और सार्थक (तीन माह) को पता ही नहीं कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। घर में तीन माह पहले ही किलकारी गूंजीं थीं। लेकिन किसी को क्या पता था कि इतनी जल्दी यह खुशी गम मेें बदल जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा की डीह शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या की गई है। वारदात के खुलासे और हमलावरों की धरपकड़ के लिए चार पुलिस टीमें गठित की र्गइं हैं। हत्या प्रेम-प्रसंग में या फिर रंजिश में की गई है, जल्द इसका सच सामने आ जाएगा। घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।
श्लोक कुमार, एसपी