{"_id":"60707c798ebc3e5912314b02","slug":"board-raibaraily-news-lko5733732186","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए मिली हैं 4.80 लाख कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए मिली हैं 4.80 लाख कॉपी
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए जिले को 4.80 लाख उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई र्गइं हैं। सभी कॉपियां सुरक्षित रखवा दी गईं हैं। परीक्षा केंद्रों में कॉपियां बांटने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है। बोर्ड परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी।
जिले में 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटर के 71828 परीक्षार्थी इम्तेहान देंगे। जिले को चार राउंड में कॉपियों की आपूर्ति मिली है। कुल 4.80 लाख कॉपियां आईं हैं, जिनमें 3.53 लाख अ और 1.27 लाख ब कॉपियां शामिल हैं।
डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि कॉपियों की आपूर्ति मिल चुकी है, जिन्हें सुरक्षित रखवाया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।