फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   board exam

परीक्षा देने नहीं आए इंटर के 1074 परीक्षार्थी

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
board exam
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में सख्ती काफी दिख रही है। विषय कोई भी हो, सचल दल लगातार फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं रही, जबकि दूसरी पाली में प्रमुख विषय भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा कराई गई। इस पर छह सचल दलों ने परीक्षा केंद्र में छापामारी की।
सचल दलों के साथ पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 19843 परीक्षार्थियों को भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा देनी थी, जिसमें से 18769 परीक्षार्थी उपस्थित और 1074 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ओमकार राणा का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। सचल दस्ते लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी एग्जाम में भी दिख रही सख्ती
रायबरेली। जिले के 44 महाविद्यालयों में भी लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। दो पालियों में हो रही परीक्षा में हर केंद्र में सख्ती दिख रही है। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में पहली पाली में समाजशास्त्र की परीक्षा देने के लिए 352 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जबकि दूसरी पाली में 205 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र ने बताया कि कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसी तरह इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 17 परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा नहीं दी। समाजशास्त्र की परीक्षा में 426 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 409 उपस्थित और 17 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सभी 13 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed