फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 62434 विद्यार्थी

Thu, 23 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
board exam
रायबरेली। वर्ष 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 62,434 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बीत चुकी है। दूसरी तरफ कक्षा 9 और 11 में अग्रिम पंजीकरण का समय भी पूरा हो चुका है। इन दोनों कक्षाओं में 76,990 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर अग्रिम पंजीयन कराया है। यूपी बोर्ड ने कई बार अंतिम तिथि बढ़ाई, जिससे छूटे विद्यार्थियों को मौका मिल गया। अब अग्रिम पंजीयन या बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ने की संभावना नहीं है। डीआईओएस कार्यालय में फोटोयुक्त नामावली जमा करने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9-11 में प्रवेश और अग्रिम पंजीकरण कराने के साथ ही कक्षा 10-12 में बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने के लिए कई बार तिथि बढ़ाई। इसका नतीजा है कि कक्षा 9 से 12 तक में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। कक्षा-9 में 43,037, कक्षा 10 में 34,920, कक्षा 11 में 33,953 और कक्षा 12 में 27514 छात्र-छात्राओं का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है। यानी कि वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 62,434 विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि नए छात्र-छात्राओं के रूप में कक्षा 9 एवं 11 में 76990 का दाखिला हुआ है। इन सभी की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराई जा रही हैं। इसमें किसी तरह की ढिलाई न हो और सभी की फोटोयुक्त नामावली समय से जमा हो सके, इसके लिए जिले के सभी 332 माध्यमिक विद्यालयों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कल तक अपलोड करने होंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्राप्तांक
कक्षा 9-10 के संस्थागत छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा के प्राप्तांक और कक्षा 11-12 की अर्द्धवार्षिक की प्रयोगात्मक एवं लिखित दोनों परीक्षाओं के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 24 दिसंबर तक अपलोड करने हैं। छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर में हो चुकी है, जिनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक अपलोड किए जा चुके हैं। बाद में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्राप्तांक भी अपलोड किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्तांक अपलोड कराए जाने के कार्य का सतत अनुश्रवण करने के निर्देश दिया है। बता दें कि प्राप्तांक अपलोड करने का समय दिसंबर के द्वितीय सप्ताह तक दिया गया था, लेकिन अग्रिम पंजीयन और बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा देने से प्राप्तांक अपलोड करने की समयावधि भी बढ़ाकर 24 दिसंबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण कार्य 15 जनवरी तक करना होगा पूरा
यूपी बोर्ड की ओर से नवंबर महीने में समय सारिणी जारी की गई थी, जिसमें सभी कक्षाओं में ऑनलाइन/ऑफलाइन शिक्षण कार्य 15 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। कक्षा 11 एवं 12 के प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल 24 से 31 जनवरी तक होने हैं। प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा एवं कक्षा 9-11 की वार्षिक गृह परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह में कराई जानी है। इन सभी के प्राप्तांक फरवरी के तृतीय सप्ताह में परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है।

कक्षा 9-11 के अग्रिम पंजीकरण और 10-12 के बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। फोटोयुक्त नामावली जमा कराई जा रही हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्राप्तांक 24 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed