फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bloody clash between two sides in land dispute, nine injured

भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल

Tue, 26 Apr 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides in land dispute, nine injured
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पिंडरी सरगही गांव में शनिवार की रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे के साथ ही धारदार हथियार चले। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हुए। घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। घटना से काफी देर तक अफरातफरी रही। पुलिस पहुंची तो मामला थमा। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पिंडरी सरगही गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शाम को कहासुनी हुई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन रात में फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार, लाठी और डंडे निकालकर घर से बाहर आ गए। एक दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे दोनों पक्ष के नौ लोग खून से लतपथ हो गए। पुुरुषों के साथ ही महिलाएं भी घायल हुईं। कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही, लेकिन दहशत के चलते कोई ग्रामीण बीचबचाव करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थानेदार सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। खूनी संघर्ष में एक पक्ष से अरविंद सिंह, रेखा सिंह, किरन सिंह, विद्या, विनोद सिंह, जबकि दूसरे पक्ष से शिवकरन सिंह, रामकरन सिंह, साधना सिंह, प्रवीण सिंह घायल हो गए। सीएचसी के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। थानेदार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed