{"_id":"69a3018fb40a449eb40f4f1a","slug":"blind-man-was-kidnapped-and-killed-by-his-friends-after-he-told-his-family-about-his-love-affair-in-raebareli-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेम प्रसंग की बात घर में बता दी, तो साथियों ने अपहरण के बाद नेत्रहीन को मार डाला; हकीकत सुन हर कोई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेम प्रसंग की बात घर में बता दी, तो साथियों ने अपहरण के बाद नेत्रहीन को मार डाला; हकीकत सुन हर कोई सन्न
Sat, 28 Feb 2026 08:26 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:26 PM IST
सार
प्रेम प्रसंग की बात घर में बताने पर साथियों ने अपहरण के बाद नेत्रहीन को मार डाला। रॉड से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अजय कुमार सरोज की फाइल फोटो, पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शहर के गल्ला मंडी रतापुर निवासी नेत्रहीन अजय कुमार सरोज (24) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। वारदात को उसके दो साथियों ने ही अंजाम दिया। अजय का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने दोस्त के प्रेम-प्रसंग की बात उसके पिता से बता दी थी। इसी बात से हमलावर उससे चिढ़ गए थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने रॉड से पीट-पीटकर हत्या को अंजाम दिया। शुक्रवार को पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजा।
विज्ञापन
21 फरवरी को घर से लापता थे
अजय कुमार बीती 21 फरवरी को घर से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो मां कांती देवी ने बीते 22 फरवरी को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर, पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार की देर शाम भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव स्थित शारदा सहायक नहर में अजय का शव पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार के मुताबिक, सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह की टीम ने मटिहा गांव के पास से शनिवार सुबह हत्या में शामिल डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मडावन सिंह का पुरवा मुराईबाग निवासी अंकुश यादव, रायबरेली शहर के मटिहा निवासी गौरव उर्फ अजीत को पकड़ा गया।
एसपी के मुताबिक, दोनों आरोपी मृतक अजय के दोस्त हैं। गौरव का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अजय ने इस बात की जानकारी गौरव के पिता को बता दी थी। इससे गौरव और अंकुश ने हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत बीते 21 फरवरी को रतापुर से शराब की बोतल खरीदी और कहा कि चलो कहीं दूर चलकर शराब पीते हैं। पुलिस की नजर भी उन पर नहीं पड़ेगी। अजय को बाइक पर बैठाकर कुचरिया गांव के पास ले गए। शराब पिलाई और फिर रॉड से पीट-पीटकर उसे मार डाला। मृतक नेत्रहीन है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त रॉड व बाइक बरामद की गई है।