{"_id":"87a80da1691ad89ba4e8245d98945ffc","slug":"blast-anger-against-construction-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भड़का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के अफसरों के आश्वासन पर वे शांत हुए। रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका काम फैजाबाद की जीकेसी कंपनी करा रही है।
विज्ञापन
बहादुरपुर कस्बे के व्यापारियों ने प्रदीप सिंघल की अगुवाई में रविवार को तेदुंआ स्थित कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट को घेराव कर जमकर हंगामा किया।
पंकज पासी, राम मिलन, अर्जुन कुमार, अयोध्या प्रसाद, राम नारायण ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट से जायस तक सड़क खोद डाली गई है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रोड पर कंपनी को दिन में चार बार पानी छिड़कना चाहिए, जिससे धूल न उड़े, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सड़क से उड़ने वाली धूल से व्यापार चौपट हो गया है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कंपनी के फैजाबाद स्थित कार्यालय में फोन से अफसरों से बात की। अधिकारियों के आश्वासन पर वे वापस लौट गए।
घेराव करने वालों में डॉ. एमचंद्रा, शिव पूजन, लाखन सिंह, सुनील कुमार, राकेश साहू, रिजवान, नूर अली, आजाद, अब्दुल गफ्फार आदि शामिल हैं।