फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP wants to end democracy

लोकतंत्र समाप्त कर देना चाहती है भाजपा : किरणमय नंदा

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to end democracy
रायबरेली। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने और माहौल तैयार करने में जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को एक होटल में जिले के सभी सेक्टर प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं महासचिवों, विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों, महासचिवों एवं उपाध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात की। कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। शनिवार को भी वह कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठन की जमीनी हकीकत परखने के लिए समीक्षा की और यह जानने की कोशिश की कि कौन कितना सक्रिय है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम भी किया, ताकि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को उत्तर प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बढ़ा है। आम जन आशा भरी निगाहों से देख रहा है, इसलिए पार्टी के पक्ष में बेहतर माहौल बनाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक संगठन को मजबूत करने की बारीकियां बताईं।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा विकास यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सिर्फ अखिलेश यादव के नेतृत्व पर ही भरोसा होना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनिवार को भी समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed