फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP's workers ruckus in front of minister

मंत्री के सामने भाजपाइयों ने की नारेबाजी, हंगामा

Fri, 02 Jun 2017 11:16 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 02 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP's workers ruckus in front of minister
लालगंज में शुक्रवार को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी। - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सामने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि तीखी नोकझोंक भी की। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष जाति विशेष का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसमें जिलाध्यक्ष विपक्षियों का साथ दे रहे थे। साथ ही अन्य कई आरोप लगाए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। प्रभारी मंत्री ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस पर मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करने बचत भवन पहुंच गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण में जिले के प्रभारी मंत्री पदाधिकारियों व कार्यकताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान सलोन और हरचंदपर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मंत्री के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख मंत्री भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, इस दौरान जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हरचंदपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रुकनापुर गांव के एक युवक की हत्या कर दी गई। इसमें जिलाध्यक्ष जाति विशेष का सपोर्ट कर रहे थे। इसी वजह से युवक का मर्डर हुआ।

सलोन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सलोन ब्लॉक प्रमुख का भी जिलाध्यक्ष का साथ दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष जाति विशेष के लोगों को थानों पर तैनात करा रहे हैंे। इस संबंध में प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि इन लोगों का गुस्सा जायज है।


इस तरह के मसले संगठन के बैठक में उठाए जाने चाहिए। कहा कि जिले के अधिकारियों की शिकायतों का मामला हो या और कोई समस्या, इस तरह के मामलों को कोर ग्रुप कमेटी ही उठाएगी। ग्रुप के मामलों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed