फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bjp

जिला अस्पताल में धरने पर बैठे भाजपाई, सीएमएस को कोंसा

Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp
रायबरेली। जिला अस्पताल स्थित पर्चा काउंटर में पंखा न लगा होने पर मंगलवार को भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी पर्चा काउंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। सभी ने नाराजगी जताई कि चिकित्सक और कर्मचारी एसी में बैठकर काम कर रहे हैं, जबकि पर्चा बनवाने में घंटों लाइन में लगकर मरीजों को पसीना बहाना पड़ रहा है। कार्यवाहक सीएमएस डॉ.अल्ताफ हुसैन पहुंचे तो भाजपाइयों ने उन्हें पर्चा काउंटर पर लगवाने के लिए दो पंखे भेंट किए। इसके बाद पर्चा काउंटर पर पंखा लगवाए जा सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित पर्चा काउंटर में पर्चा बनवाने के लिए हर दिन 500 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। काउंटर पर पंखा न लगे होने से मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं जिला कार्य समिति के सदस्य संतोष पांडेय की अगुवाई में राकेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, आशीष पाठक, रचित सिंह, दीपचंद्र, जय प्रकाश वर्मा, आकाश सिंह आदि पर्चा काउंटर के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिला अस्पताल के वार्डों में लगे पंखे व एसी खराब पड़ी हैं, जिन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। सीएमएस इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पर्चा काउंटर पर पंखा खराब होने के बाद दूसरे पंखा नहीं लगवाए गए। इससे मरीज परेशान हैं। हम लोग दो पंखा अस्पताल प्रशासन को देना चाह रहे हैैं, लेकिन कोई मौके पर नहीं आ रहा है। दोपहर बाद कार्यवाहक सीएमएस डॉ.अल्ताफ हुसैन पहुंचकर उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की। इस दौरान सभी ने कार्यवाहक सीएमएस को दो पंखे भेंट किए। इसके बाद दोनों पंखे पर्चा काउंटर पर लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed