फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bjp

भाजपा जिंदा, सपा की सरकार मुर्दों की थी-कौशल किशोर

Tue, 17 Aug 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
bjp
5-रायबरेली जिले में मंगलवार को बछरावां क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का फूल देकर स? - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां (रायबरेली)। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मुर्दों की सरकार थी। भाजपा जिंदा लोगों की सरकार है। जमीन में दबे मुर्दे कहीं निकलकर भाग न जाएं, इसलिए सपा सरकार ने सिर्फ कब्रिस्तानों की बाउंड्रियों को बनवाने का कार्य किया, जबकि भाजपा सरकार गरीब असहायों को प्रधानमंत्री आवास देकर लाभान्वित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के साथ आए केंद्रीय राज्य मंत्री ने नगर पंचायत सभागार में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कई बार से रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही सांसद सोनिया गांधी कोरोना काल में एक बार भी आकर आम जनता को मेडिकल किट वितरित नहीं की, जबकि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक कोरोना की चपेट में आने के बावजूद लगातार क्षेत्रों में बने रहे।
विज्ञापन

बछरावां यात्रा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का जनपद की सीमा चुरुवा मंदिर पर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में लखनऊ रोड, शिवगड़ रोड बाईपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, गढ़ी खास के प्रधान लक्ष्मीकांत रावत ने समर्थकों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद तिलेंडा चौराहे पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभासद मयंक रंजन, भल्लू गुप्ता, मो. तबरेज, सतीश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed