{"_id":"5d7fee0a8ebc3e01802e9e92","slug":"bjp-mla-threatens-to-kill-droga-raibaraily-news-lko481923425","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने दरोगा को दी गिराकर मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने दरोगा को दी गिराकर मारने की धमकी
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा विधायक के दरोगा को धमकाने और गाली-गलौज के ऑडियो की जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
इस बीच सोमवार को ही एक पुराना ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें विधायक रामनरेश रावत बछरावां थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय को धमकी दे रहे हैं कि तुम लोगों से कह रहे हो कि विधायक तुम्हारा तबादला नहीं करा पाएंगे।
तो सुन लो मंत्री तक तुमको नहीं बचा पाएंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद तत्कालीन एसपी सुनील कुमार सिंह ने अरविंद पांडेय का जगतपुर थाने तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
इस ऑडियो में भी विधायक दरोगा पर मनमाना काम कराने के लिए दबाव बना रहे थे। यह ऑडियो पुराना बताया जा रहा है। इस बीच दोनों ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
भाजपा विधायक, बछरावां रामनरेश रावत ने कहा कि दरोगा डीके राय की जबरदस्त शिकायतें मिल रही थीं। काम के बदले वह घूस ले रहा था। लड़की भगाने के एक मामले में दरोगा ने 20 हजार रुपये ले लिया था। साथ ही मामले में आरोपी की पत्नी को परेशान कर रहा था।
20 हजार रुपये लेने की जानकारी थानेदार को भी है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने दरोगा को फटकार लगाई है। गालीगलौज नहीं की है। जनता की समस्या को दूर कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
उपनिरीक्षक, बछरावां थाना डीके राय ने बताया कि बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव की एक लड़की भाग गई थी। उसी मामले में बस्ती जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
आरोपी की तलाशी में मिला सामान थाने में जमा था। उसे लेने आई आरोपी की पत्नी के पास आधार कार्ड नहीं था। इसलिए उसे सामान नहीं दिया गया था।
इसी बात को लेकर विधायक ने मुझसे गालीगलौज की। गिराकर मारने की धमकी दी। पूरा मामले से उच्च अधिकारियों को मामले अवगत करा दिया गया है।
बछरावां विधायक रामनरेश रावत और थाने में तैनात दरोगा डीके राय के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है, जिसके समस्त तथ्यों की जांच कराई जा रही है। चूंकि मामला गंभीर है।
बछरावां थाने में तैनात दरोगा डीके राय ने सोमवार की शाम थाने में बछरावां के भाजपा विधायक रामनरेश रावत के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
तहरीर में दरोगा ने कहा है कि विधायक ने उसे एक मामले को लेकर गालीगलौज करने के साथ ही धमकाया। तहरीर मिलने पर पुलिस प्रकरण करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया कि बछरावां विधायक और दरोगा डीके राय के बीच बातचीत के ऑडियो के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह को दी गई है। तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
चूंकि मामला ऑडियो से जुड़ा है, इसलिए इसकी हर बिंदु पर जांच कराना जरूरी है। दरोगा ने थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में दरोगा के साथ न्याय किया जाएगा।
बछरावां थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय को धमकाने के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा किया गया है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करना गलत है। पुलिस कर्मियों के साथ किसी तरह की मनमानी नहीं होने दी जाएगी।