फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP leaders on hunger strike over plot to occupy school land

Raebareli News: स्कूल की भूमि पर कब्जे की साजिश, भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा नेता

Tue, 27 Jan 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Jan 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders on hunger strike over plot to occupy school land
रायबरेली में बछरावां कस्बा ​स्थित गांधी इंटर कॉलेज में भूख हड़ताल में बैठे लोग।
बछरावां। श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की भूमि पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जे की साजिश का मामला सामने आया है। इससे विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। विद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि पूर्व में विद्यालय की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जे का प्रयास किया गया था, जिस पर विद्यालय प्रशासन की ओर से आपत्ति तहसील प्रशासन के पास दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तहसील प्रशासन की मनमानी से आहत भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी मंगलवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। शाम को डीएम हर्षिता माथुर ने भाजपा नेता से बात की। जिसके बाद भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि कृषि शिक्षा के लिए शिक्षण संस्था की ओर से उपयोग की जा रही भूमि पर मूल खातेदार का वंशानुगत अधिकार समाप्त हो जाता है। इस आधार पर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज ही उक्त भूमि का स्वामी है। इसके बावजूद, 17 जनवरी 2026 को बिना किसी मालिकाना हक के, उक्त भूमि का 25 लाख रुपये में एग्रीमेंट कर दिया गया। इस कार्य में राजस्व कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। भाजपा नेता सौर मंडल शुक्ल और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा ने तहसील प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार शाम मौके पर पहुंचे कोतवाल श्यामलाल पाल ने भाजपा नेता की जिलाधिकारी से बात कराई तो जिलाधिकारी ने बुधवार को पांच सदस्य टीम से मुलाकात कर सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। जिस पर हरिओम चतुर्वेदी ने अपना भूख हड़ताल स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed