{"_id":"5727a1834f1c1b51135cd4c0","slug":"bjp-blew-sonia-s-effigy-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका सोनिया का पुतला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका सोनिया का पुतला, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 03 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील की आंच सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी पहुंच गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम सुपर मार्केट में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
सभी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि हेलीकॉप्टर डील मामले में सोनिया गांधी का नाम आया है। इटली की कोर्ट ने भी हेलीकॉप्टर के सौदे में इटली के कंपनी मालिक को दोषी पाया है। कहा कि कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तों में छेड़छाड़ की गई। सोनिया गांधी भोली जनता के साथ भी छलावा किया है।
भाजपा नेता ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड के मालिक ने करीब 360 करोड़ की रिश्वत सोनिया गांधी और अन्य नेताओं व अधिकारियों को दी। बोफोर्स मामले में भी सोनिया गांधी के रिश्तेदार ओतोवियों क्वात्रोची के माध्यम से रिश्वत ली गई थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने अपने क्वात्रोची से नजदीकी रिश्ते को लगातार नकारती रही, जबकि एसपीजी अधिकारी नरेश चंद्र गोसाई ने सीबीआई के समक्ष दिए बयान में स्पष्ट कहा कि सोनिया गांधी आए दिन क्वात्रोची के घर जाती थी।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भोली जनता के साथ भी छलावा किया है। अब समय आ गया है कि सोनिया गांधी को राजनीति से सन्यास लेकर रायबरेली तथा पूरे देशवासियों से माफी मांगकर हमेशा के लिए इटली चले जाना चाहिए। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप यादव भी मौजूद रहे।