फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP and BSP candidates including four Code of conduct violation case

भाजपा व बसपा प्रत्याशी समेत चार पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP and BSP candidates including four Code of conduct violation case
election - फोटो : amar ujala
बिना अनुमति मीटिंग बुलाने पर शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में तिलोई विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी मो. सऊद और महिया सेंदुरिया के गांव की महिला प्रधान के खिलाफ शनिवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार गंगे ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वहीं बिना अनुमति रैली निकालने व पार्टी के झंडे-बैनर लगाने पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रालोद प्रत्याशी विधायक रामलाल अकेला और भाजपा प्रत्याशी रामनरेश रावत के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी अरविंद कुमार ने महराजगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सिंहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार गंगे ने बताया कि शनिवार दोपहर बिना अनुमति बसपा प्रत्याशी मो. सऊद ने बिना अनुमति के धार्मिक स्थल पर मीटिंग कराई। झंडा, बैनर लगवाए। मौैजूद लोगों को हलवा बंटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर उन्होंने पहुंचकर मीटिंग बंद कराई और झंडे, बैनर उतरवाए। उनका कहना है कि बसपा प्रत्याशी के इस कृत्य में महिया सिंदुरिया की महिला प्रधान रुकसाना बानो ने पूरा सहयोग किया। इसलिए प्रत्याशी समेत प्रधान के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखाई गई है।

एसओ रामराघव सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रालोद प्रत्याशी विधायक रामलाल अकेला और भाजपा प्रत्याशी रामनरेश रावत के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी अरविंद कुमार ने महराजगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

सपा विधायक एवं रालोद प्रत्याशी के समर्थक बिना अनुमति के रैली निकाल रहे थे। वहीं भाजपा कार्यालय में बिना अनुमति के लाउड स्पीकर लगाए गए थे। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी अरविंद कुमार ने महराजगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि बगैर अनुमति के बछरावां विधान सभा सीट के राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एवं विधायक रामलाल अकेला के समर्थक महराजगंज में साइकिल साइकिल रैली निकाल रहे थे।


वहीं महराजगंज में स्थित भाजपा कार्यालय में दो लाउड स्पीकर बगैर अनुमति के चल रहे थे। साथ ही कार्यालय में भारी मात्रा में झंडी व पोस्टर भी पाये गए। भाजपा प्रत्याशी रामनरेश रावत की ओर से अनुमति नहीं ली गई। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी का कहना है कि दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed