{"_id":"6a3ecb98ba5e6db88003e764","slug":"biscuits-distributed-to-children-instead-of-the-midday-meal-raebareli-news-c-101-1-slko1034-161312-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मध्याह्न भोजन की जगह बच्चों बांटे बिस्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मध्याह्न भोजन की जगह बच्चों बांटे बिस्किट
Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमावां। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहरेमऊ में बच्चों को मध्याह्न भोजन की जगह बिस्किट दिया गया। मध्याह्न भोजन बना ही नहीं। इस वजह से नौनिहालों को महज चार-पांच बिस्किट खाकर पेट भरना पड़ा। यह मामला बृहस्पतिवार का बताया गया है। इस मामले का वीडिया वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है।
गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को स्कूल खुले थे। गर्मी अधिक होने के कारण ज्यादातर स्कूलों में बच्चे कम संख्या में पहुंचे। पहरेमऊ में भी यही हाल रही। जो भी बच्चे पहुंचे, उन्हें भी मध्याह्न भोजन में महज बिस्किट खाकर संतोष करना पड़ा। मामले का वीडिया देर शाम से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में बच्चे यह कहते हुए दिखे कि मध्याह्न भोजन नहीं बना। मध्याह्न भोजन के समय उन्हें दो रुपये वाला पारले-जी बिस्किट दिया गया, जिसमें महज चार-पांच बिस्किट होते हैं। बच्चों ने प्रधानाध्यापक के देर से आने या अक्सर गायब रहने की शिकायत भी की।
वायरल वीडियो में विद्यालय के सहायक अध्यापक वेद प्रकाश सिंह बताते हैं कि किसी कारणवश मिड डे मील नहीं बन सका, इसलिए बच्चों को बिस्किट दिया गया। सहायक अध्यापक ने यह भी कहा कि प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह अक्सर देर से विद्यालय आते हैं। प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह का कहना है कि फैमली आईडी बनवाने के लिए बीएआरसी गए थे, जिससे देरी हुई। स्कूल में सिर्फ चार बच्चे आए थे, इसीलिए बिस्किट दिया गया। बीईओ ऋचा सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।