{"_id":"68f92f9465b95b5f7800194a","slug":"biometric-attendance-of-the-bride-and-groom-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143323-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दूल्हा-दुल्हन की होगी बायोमीट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दूल्हा-दुल्हन की होगी बायोमीट्रिक हाजिरी
Thu, 23 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार दूल्हा-दुल्हन की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। शादी के लिए तारीखों की घोषणा होने के बाद समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है। 786 जरूरतमंदों की बेटियों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तीन, 12 और 18 नवंबर की तारीख तय की गई है। शादी के लिए आए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए तारीखें तय की गई हैं। आगामी तीन नवंबर को हरचंदपुर, सतांव, खीरों, लालगंज, सरेनी, बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज के लाभार्थी जोड़ो का विवाह गन्ना कांटा मैदान सतांव में होगा। 12 नवंबर को विकास खंड व नगर पंचायत- सलोन, छतोह, डीह, नगर पंचायत नसीराबाद व परशदेपुर के लाभार्थी जोड़ों का सामूहिक विवाह मिनी स्टेडियम सलोन में होगा।
इसके अलावा 18 नवंबर को राही, अमावां, डलमऊ, दीनशाहगौरा, ऊंचाहार, जगतपुर, रोहनियां और नगर पालिका परिषद रायबरेली के लाभार्थी जोड़ों का विवाह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद वर-वधू को शादी के मंडल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
अब तक सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आए 848 आवेदनों को सत्यापन के लिए संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को भेजा गया है। जिले को 786 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य से अधिक बेटियों की शादी कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस साल प्रत्येक बेटी को 25 हजार रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। इसके अलावा खातों में 60-60 हजार रुपये भेजे जाएंगे।