{"_id":"693db2a14744cef4640a6a47","slug":"bike-stuck-in-bus-after-collision-youth-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-146761-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भिड़ंत के बाद बस में फंसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भिड़ंत के बाद बस में फंसी बाइक, युवक की मौत
Sun, 14 Dec 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार के अरखा गांव के पास शनिवार की सुबह निजी बस ने एनटीपीसी में कार्यरत श्रमिक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर लगभग 100 मीटर तक घिसटती रही। इससे श्रमिक बस के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पूरे ललई मजरे अरखा गांव निवासी मुलायम सिंह यादव (32) पुत्र जयकरन यादव एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत एक कंपनी में मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से एनटीपीसी जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरखा गांव के पास एनटीपीसी परियोजना की ऐश पाइप लाइन के सामने रायबरेली की ओर से प्रतापगढ़ जा रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक का हेंडल बस के अगले हिस्से में फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे बस की चपेट में आया बाइक सवार श्रमिक आधा गला कट जाने से गंभीर घायल होगया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बस को कोतवाली में खड़ा कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे की खबर सुनकर पत्नी हुई बहोश
श्रमिक मुलायम सिंह की पिछले वर्ष शादी हुई थी। 12 नवंबर को उनकी पत्नी अर्चना ने एक पुत्र को जन्म दिया था। बेटे के आने से घर में खुशियां छाई थी। अचानक हुए इस हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। होश में आई तो उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
बिजली खंभे से टकराई कार, चालक गंभीर
बछरावां। बांदा-बहराइच राजमार्ग से लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से जोड़ने वाले बाईपास पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से एक कार टकरा गई। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक सत्यनारायण निवासी श्याम (28) को बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की पटरी से बिजली के खंभे नहीं हटाए गए हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। रामकुमार, आशुतोष, मनीष, जगजीवन ने बताया कि कई बार खंभा हटवाए जाने की मांग अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।