{"_id":"61f6b117cddd33068f3db1e1","slug":"bike-riding-shopkeeper-dies-due-to-tractor-collision-raibaraily-news-lko615658356","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दुकान बंद करके घर जा रहे बाइक सवार दुकानदार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महानंदपुर गांव निवासी सोनू (24) सुंदरगंज चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। यही पर वह फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मरम्मत करता है।
शाम को दुकान बंद करके वह बाइक से घर जा रहा था। अहल तिराहे के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारीजनों ने उसे सीएचसी डीह पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर सोनू को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।