{"_id":"5932ff194f1c1b2a54bdbd7d","slug":"bike-rider-killed-in-accident-fellow-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी आशीष कुमार (18) अपने साथी विनय कुमार पुत्र रामदेव निवासी पूरे जंगली थाना शिवगढ़ के साथ एक बाइक पर सवार होकर महराजगंज आया था। यहां शुक्रवार देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर अलीपुर गांव जा रहे थे।
कुंडा गांव के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशीष की मौके पर मौत हो गई, जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल विनय को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आशीष की मौत की जानकारी घर वालों को होने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
भदोखर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में शुक्रवार रात बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोते समय एक किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यूपी 100 पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया। गुलरिहा गांव निवासी सुंदरलाल (74) किसानी करता था।
रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। गांव से होकर ही आने जाने का मार्ग निकला है। इसी दौरान पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किसान को रौंद दिया। इससे सुंदरलाल की मौत हो गई।थानेदार आरके सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर चालक छोटेलाल निवासी पूरे अलीपुर चकराई थाना गदागंज को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।